Total Pages: 128
ISBN:9788196416782
Price: 160/-
Delivery Time: 7-9 Days
Sonkirwa Ki Dhyuti
₹160
यह प्रेरणादायक काव्य संग्रह, “सोनकिरवा की द्युति” जो आयुषी शुक्ला द्वारा रचित है, एक अद्वितीय रूप से समृद्ध काव्य पुस्तक है। यह पुस्तक विविध विषयों पर आधारित है जो हमारे समाज की वास्तविकताओं, आंतरिक भावनाओं और मानसिकताओं को प्रकट करते हैं।
इस किताब में लॉकडाउन के समय भारतीय समाज में उठे महत्वपूर्ण विषयों को व्यक्त किया गया है। वृद्धावस्था में जीवन की वास्तविकता, “1857 से 2022 तक की भारतीय सिंहनियाँ” में उभरते आजादी सेनानियों की महानता और उनके योगदान को स्वर्णिम रूप से दर्शाया गया है। “हिन्द के सेनानी” भारतीय इतिहास के वीर योद्धाओं को समर्पित है जो अपनी प्रेम-भूमि के लिए बलिदान करते हैं।
कुछ कविता हमे हिमालय की गहराई और उसके सुंदर पर्वतश्रृंगों की सुरमयता का अनुभव कराती है। “बचाएं जल, बचेगा कल” हमें जल संरक्षण की महत्ता और जल संरक्षण के लिए हमारी जिम्मेदारी को बताती है। आयुषी द्वारा रचित यह कविताए कभी आपको बचपन की यादों में ले जाएगी तो कभी अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान की झलक दिखाई देगी।
कुछ कविताओं में हनुमान द्वारा, श्री राम भक्ति का वर्णन है, इस प्रकार हर एक कविता गहरे विचारो से युक्त है। कठिन परिस्थिति में लक्ष्य प्राप्ति, भ्रष्टाचार, रानी लक्ष्मी बाई की स्मृति, महाराणा प्रताप की गाथा, सामर्थ्यवान नारी शक्ति जैसे कई कविताएं हमे समाज में फैले भ्रष्टाचार एवं वीरों की गाथा से अवगत कराते है।
Reviews
There are no reviews yet.