हिमालय, पर्वतारोहण व मैं

300

किताब के बारे में

इस किताब के माध्यम से नागेन्द्र सिंहराणा जी, हिमालय के विस्तृत स्वरूप व पर्वतारोहण को आत्मसात करके इनके मध्य पारस्परिक संबंध को दर्शाते हैं। यह किताब केवल पर्वतारोहियों के लिए ही नहीं है वरन उन लोगों के लिए भी है जिन्हें पहाड़ों से लगाव है व हिमालय तथा पर्वतारोहण के बारे में जानना चाहते हैं। यह किताब पर्वतारोहियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। हिमालय का दक्षिण एशिया के लिए आर्थिक सामरिक व राजनैतिक महत्व भी इस किताब का एक महत्वपूर्ण पहलू है। हिमालय आर्थिक संवृद्धि का स्त्रोत है, इस तथ्य को गहन तर्कपूर्ण तरीके से इस किताब में समाहित किया गया है। हिमालय में विविधता को लेखक द्वारा बहुत ही तर्कपूर्ण माध्यम से बताया गया है। हिमालय देवस्थल, तीर्थस्थल व तपोस्थल के रूप में सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त है जिसे इस किताब में क्रमवार तरीके से समझाया गया है। एक पर्वतारोही को कैसे एक सफल पर्वतारोही के रूप में बनना है भी इस किताब का एक अहम लक्ष्य है। हिमालय में कई स्तर पर आपदाएं आती रहती है. इन आपदाओं को समझना व इनसे कैसे निपटा’ जाए भी इस किताब का महत्वपूर्ण पहलू है।

लेखक के बारे में

नागेन्द्र सिंह राणा जी पूर्व पर्वतारोही हैं, जिन्होंने 12 वर्षों तक नेहरू इंस्ट्यूट ऑफ माउंटनियरिंग (NIM) तथा 16 वर्षों तक TSAF में एक प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवायें दी। नागेन्द्र सिंह राणा जी एक पर्वतारोही होने के साथ – साथ पर्यावरण प्रेमी व समाजसेवी भी हैं। इन्होंने वृक्षारोपण व नशामुक्ति जैसे पर्यावरणीय व सामाजिक कार्यों का नेतृत्व करते हुये समाज में कई उदाहरण प्रस्तुत किये। इन्होंने एक पर्वतारोही के रूप मैं कई हाई एल्टिट्यूड पर्वत शिखरों को सफलता – पूर्वक आरोहित किया जिनमें प्रमुख शिखर इस प्रकार हैं-सतोपंथ, मेरु, केदारडोम, शिवलिंग, कोटेश्वर, ठेलू इत्यादि । इन्होंने 12 वीं पूर्ण करने के बाद ही पर्वतारोहण की ओर, कदम बढ़ाने शुरू कर दिये थे। इन्होंने पर्वतारोही बनने के लिए बेशिक कोर्स, एडवांश कोर्स, M.O.I. तथा खोज एवं बचाव प्रशिक्षण N.I.M उत्तरकाशी से पूर्ण किये । इन्होंने P. G. तक की शिक्षा पूर्ण करने तक पर्वतारोहणसे संबंधित सभी प्रशिक्षण पूर्ण कर लिये थे व पेशेवर पर्वतारोही के रूप में अपना कैरियर आरम्भ किया।

300

Add to cart
Buy Now

Author: Nagendra singh Rana

Total Pages: 201
ISBN: 9789348038852

Language: Hindi
Price: 300/-
Category:  Fiction/ General
Delivery Time: 7-9 Days

Call Now Button